विकासनगर में भाजपाइयों का राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन

बिहार में महागठबंधन की रैली में राहुल गांधी के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत माता पर अपमानजनक शब्दों को लेकर भाजपा में आक्रोश है। इससे आक्रोशित भाजपाइयों ने सोमवार को विकासनगर में कांग्रेस के खिलाफ जमकर कर राहुल गांधी का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि महागठबंधन की राजनीति हताशा में बदल गई है। जनता का समर्थन न मिलने पर वे अपशब्दों का सहारा ले रहे हैं। जिला अध्यक्ष मीता सिंह ने कहा कि यह देश की संस्कृति का अपमान है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संतोष रावत ने कहा कि भारत में मां का स्थान सर्वोपरि है। राजनीतिक रूप से परिजनों को अपमानजनक शब्दों का प्रयोग हताशा और निराशा को प्रदर्शित करता है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री विनोद कश्यप, मंडल अध्यक्ष शुभम गर्ग, राहुल शर्मा, अनुज गुलेरिया, सिद्धार्थ, प्रदीप वर्मा, सुखदेव फर्सवान, जनार्दन जोशी, नवीन रावत, संजय तोमर, कृष्णा तोमर, रचिता ठाकुर, सुनीता गुलेरिया, रोशन नेगी, नीरज ठाकुर, संग्राम सिंह, प्रमोद रोहिला, विनय सैनी, आरपी सिंह, पीतांबर सैनी, नरेश रावत, रोहित पाल, सचिन बंसल, मुकेश वर्मा, राजेंद्र राणा, रेखा सिंह, रितेश असवाल, चमन नेगी, विकास तोमर, रविता चौहान, उपासना, प्रतीक्षा, सुमन काशव, ऋषभ, आकाश मुल्तानी, अनिल नोटियाल, विनायक, शारांश, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र चावला आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    लोहाघाट के राकेश ने रचा सफलता का नया इतिहास, उप शिक्षा अधिकारी बन बढ़ाया चम्पावत का मान

    साधारण परिवार से निकलकर हासिल की बड़ी सफलता, डीएम मनीष कुमार ने किया सम्मानित; युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर…

    विश्व पर्यावरण दिवस पर चम्पावत में गूंजा हरियाली का संदेश

    स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, जल स्रोतों के संरक्षण और वृक्षारोपण का लिया संकल्प। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद भर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न जागरूकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *