गणेश उत्सव: भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक – रेखा नेगी

आशुतोष विहार, निकट डिवाइन लाईट स्कूल, जगजीतपुर, हरिद्वार में पीयूष कुमार ने अपने निवास में गणेश महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया। उन्होंने अपने निवास में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की| इस अवसर पर समस्त कालोनी वासी उपस्थित रहे। सबने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। गणपति विसर्जन के दिन राष्ट्रीय मानव अधिकार संरक्षण समिति की पूर्व राष्ट्रीय सचिव रेखा नेगी उपस्थित रही। उन्होने कहा कि गणेश उत्सव भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक है।

यह पर्व समाज में एकता, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है। उन्होंने कहा की यह पर्व आस्था, आनंद और सामूहिक उत्सव का प्रतीक है| यह त्योहार हमें सिखाता है कि कठिनाइयों से घबराना नहीं चाहिए, बल्कि धैर्य और विश्वास से हर बाधा को पार किया जा सकता है| पीयूष कुमार ने कहा कि गणेश जी विघ्नहर्ता एवं बुद्धि प्रदाता के रूप में माने जाते है, इसलिए यह उत्सव विद्यार्थियों के लिए बहुत जरूरी है, विद्यार्थियों को ज्ञान प्राप्ति के लिए गणेश जी की पूजा अर्चना करना चाहिये| सभी कालोनीवासियों ने मिलकर गणपति जी का विसर्जन प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थान में मिलकर किया| इस अवसर पर समस्त कालोनी वासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मायावती अद्वैत आश्रम में ‘अद्वैतामृतम्’ आध्यात्मिक शिविर का शुभारंभ। अद्वैत एवं वैदान्त ही विश्व को बांध सकता है शान्ति व आध्यात्म की डोर में – स्वामी शुद्धिदानन्द

    देशभर से पहुंचे 37 साधक, दस दिनों तक अद्वैत वेदान्त के गूढ़ ज्ञान और साधना से होंगे परिचित।लोहाघाट। हिमालय की शांत व आध्यात्मिक वादियों में स्थित मायावती अद्वैत आश्रम में…

    बार काउंसिल सदस्य बनने पर राव मुनफैत का अधिवक्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

    बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित होने पर अधिवक्ता राव मुनफैत का तहसील परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *