प्रभावितों के साथ खड़ा है प्रशासन, विस्थापन की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी: डीएम

जिलाधिकारी आशीष भटगांई एवं कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया ने आपदा राहत शिविर बैसानी में आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर स्थिति का जायज़ा लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा की विपरीत परिस्थितियों में शासन–प्रशासन पूरी तरह से प्रभावितों के साथ खड़ा है और आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू करने हेतु युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है।

विस्थापन की कार्यवाही नियमानुसार शीघ्र शुरू की जाएगी, जिसके लिए नजदीक अथवा अन्यत्र भूमि चिन्हित की जा रही है। तब तक गाँव में सभी आवश्यक सेवाओं को सुचारू रूप से उपलब्ध कराया जाएगा। राहत शिविरों में रहने व भोजन की व्यवस्था की गई है तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य जांच एवं उपचार के लिए विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। प्रभावित परिवारों को राशन किट भी वितरित किए जा रहे हैं।

विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि आपदा से क्षेत्र में भारी क्षति हुई है, जो एक बड़ी चुनौती है। सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए तेजी से कार्यवाही की जा रही है। विस्थापन की प्रक्रिया समयबद्ध एवं सकारात्मक ढंग से पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं राहत एवं बचाव कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

सरकार द्वारा आपदा प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत राशि उपलब्ध कराई जा रही है। मकान क्षति एवं पशुधन क्षति के लिए अतिरिक्त मुआवज़ा भी वितरित किया गया है। इस दौरान पौसानी के गणेश जोशी पुत्र रमेश जोशी को 10 लाख 8 हज़ार ,महेश जोशी पुत्र बचूली देवी को 6 लाख 8 हजार, को मृतक आश्रित, मकान क्षति, गोशाला व अहेतुक राशि के चेक दिए गए
गोविंद राम,बहादुर राम ,पूरण सिंह ,मंगला देवी आदि को तत्काल आंगन क्षति के 6500/- ₹ के चेक दिए गए हैं।

ग्राम प्रधानों ने जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि जिलाधिकारी और विधायक आपदा की इस घड़ी में कंधे से कंधा मिलाकर प्रभावितों के साथ खड़े हैं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चंद्र शेखर घोड़के, उप जिलाधिकारी अनिल रावत सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अपर रोड,मां मनसा देवी उड़न खटोला आधी क्षेत्र का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने किया निरीक्षण

    मां मनसा देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई दिक्कत न हो,अपर रोड एवं मानस देवी मार्ग के आस पास क्षेत्र में सड़क एवं फुटपाथ पर…

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *