सोहन पाल रावत उपाध्यक्ष, जयवीर चौहान सचिव, जगन्नाथ सेमवाल कोषाध्यक्ष नियुक्त

फोटोग्राफर एसोसिएशन उत्तरकाशी की एक महत्वपूर्ण बैठक पूर्व अध्यक्ष संतोष सकलानी की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक में संगठन की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। लंबी विचार–विमर्श और सहमति के बाद पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया।

बैठक में देवेन्द्र सिंह महर को अध्यक्ष, सोहन पाल रावत को उपाध्यक्ष, जयवीर सिंह चौहान को सचिव, जगन्नाथ सेमवाल को कोषाध्यक्ष तथा गणेश सेमवाल को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों का उपस्थित सदस्यों ने गर्मजोशी से स्वागत करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीं। साथ ही फोटोग्राफरों के हितों में मिलजुलकर कार्य करने तथा संगठन को और सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

बैठक में एसोसिएशन से जुड़े उत्तरकाशी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत फोटोग्राफरों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर पूर्व सचिव दिनेश नौटियाल, नवीन रतूड़ी, कविंद्र बिष्ट, हेम पाल, मदन मोहन, राजपाल पंवार सहित कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि फोटोग्राफर समाज न सिर्फ सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों का दस्तावेज तैयार करता है, बल्कि जिले की गतिविधियों को भी अपनी तस्वीरों के माध्यम से इतिहास के पन्नों में सहेजता है। इसलिए संगठन के माध्यम से फोटोग्राफरों के हितों की रक्षा करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना प्राथमिकता रहेगी।

  • Related Posts

    अपर रोड,मां मनसा देवी उड़न खटोला आधी क्षेत्र का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने किया निरीक्षण

    मां मनसा देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई दिक्कत न हो,अपर रोड एवं मानस देवी मार्ग के आस पास क्षेत्र में सड़क एवं फुटपाथ पर…

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *