ताड़ीखेत विकासखंड में नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यो ने ली शपथ

ताड़ीखेत विकास खंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजयी नव निर्वाचित सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई । ताड़ीखेत के ब्लॉक सभागार में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें ताड़ीखेत ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख बबली मेहरा सहित 40 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को रानीखेत संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपना परिचय दिया और अपने अपने क्षेत्रों में विकास करने की बात कही।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य भी मौजूद रहे। संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात ने कहा कि जनता ने निर्वाचित लोगों से जो अपेक्षाएं से रखी हैं उम्मीद करती हूं कि सभी सदस्य इस पर खरा उतरेंगे ।साथ ही उन्होंने सभी नव निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। वहीं ब्लॉक प्रमुख बबली मेहरा ने सभी का आभार जताया और कहा कि ब्लॉक की सभी सुविधाएं और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को ग्राम सभाओं के अंतिम छोर तक पहुंचाने का प्रयास करूंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि ब्लॉक के अंतर्गत कई गांव ऐसे हैं जहां पानी की सुविधा नहीं है, सड़क नहीं है, बच्चों के लिए स्कूल नहीं हैं मैं इन सभी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करूंगी।

कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहित कई लोग मौजूद रहे ।

 

  • Related Posts

    मायावती अद्वैत आश्रम में ‘अद्वैतामृतम्’ आध्यात्मिक शिविर का शुभारंभ। अद्वैत एवं वैदान्त ही विश्व को बांध सकता है शान्ति व आध्यात्म की डोर में – स्वामी शुद्धिदानन्द

    देशभर से पहुंचे 37 साधक, दस दिनों तक अद्वैत वेदान्त के गूढ़ ज्ञान और साधना से होंगे परिचित।लोहाघाट। हिमालय की शांत व आध्यात्मिक वादियों में स्थित मायावती अद्वैत आश्रम में…

    बार काउंसिल सदस्य बनने पर राव मुनफैत का अधिवक्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

    बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित होने पर अधिवक्ता राव मुनफैत का तहसील परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *