भाजपा नेता संतोष रावत बोले – विधानसभा भवन को बना दिया ‘पिकनिक स्पॉट’

मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस विधायकों पर अमर्यादित व्यवहार और लोकतंत्र विरोधी कृत्य करने का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरबर्टपुर चौक पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायक मानसून सत्र में जनता की समस्याओं को उठाने के बजाय पिकनिक मनाने गए थे, जिन्होंने विधान सभा भवन को रात में सोने का अड्डा बना दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष मीता सिंह ने कहा कि सत्र के दौरान जनहित के मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय कांग्रेसी विधायकों को ब्रांडेड कंबल लेकर सदन के अंदर खर्राटे लेते हुए पूरे प्रदेश की जनता ने देखा है। सदन को नहीं चलने देना जनता के टैक्स के पैसों की बर्बादी करना है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नगर पालिकाध्यक्ष नीरू देवी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही सदन को बाधित करती रही है। लोकसभा और राज्य सभा में भी कांग्रेस का यही रवैया रहा है। अब मानसून सत्र में भी कांग्रेस ने सदन को बाधित करने का काम करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के इस कृत्य के पीछे अपनी नाकामी छुपाने की कोशिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी नाकामी को छुपाने के लिए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कार्यमंत्रणा समिति से त्याग पत्र दिया है। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य संतोष रावत ने कहा कि कांग्रेसी विधायकों ने विधान सभा भवन को पिकनिक स्पॉट बना दिया है।

जिस तरह का व्यवहार और आचरण कांग्रेस विधायकों ने किया है वह सिर्फ फिल्मों में दिखाया जाता था। अब प्रदेश की जनता भी समझ चुकी है कि कांग्रेसी विधायक गैरसैंण में जनहित के मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय पिकनिक मनाने गए थे। उन्होंने कहा कि साल 2027 में जनता कांग्रेस को गहरी नींद में सुला देगी। कहा कि राज्य गठन का विरोध करने से लेकर अभी तक कांग्रेस राज्य के हितों का विरोध ही कर रही है। प्रदर्शन करने वालो में जिला महामंत्री अमित डबराल, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र चावला, राहुल शर्मा, प्रमोद कुमार, नवीन रावत, आशा सक्सेना, सुनीता गुलेरिया, ऋषभ अग्रवाल, धीरेंद्र पटवाल, आकाश मुल्तानी, अनुज कुमार, जनार्दन जोशी, पंकज शर्मा, कांति देवी, अनिल कुमार, दिनेश कौशिक, मेघश्याम वर्मा आदि शामिल रहे।

  • Related Posts

    अपर रोड,मां मनसा देवी उड़न खटोला आधी क्षेत्र का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने किया निरीक्षण

    मां मनसा देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई दिक्कत न हो,अपर रोड एवं मानस देवी मार्ग के आस पास क्षेत्र में सड़क एवं फुटपाथ पर…

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *