कार्यक्रम में विधिक अकादमी के निदेशक और विधि परामर्शी भी रहे उपस्थित

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से बुधवार को राजभवन में वर्ष-2022 बैच के प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर अकादमी के निदेशक प्रदीप पंत भी मौजूद रहे। उत्तराखण्ड न्यायिक एवं विधिक अकादमी में वर्ष-2022 के 15 प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारी उत्तराखण्ड भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत राजभवन आए। इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी अधिकारियों से वार्तालाप कर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

राज्यपाल ने कहा कि न्यायपालिका समाज में न्याय, विश्वास और पारदर्शिता की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षु अधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा, संवेदनशीलता और ईमानदारी से करें। उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था में टेक्नोलॉजी का अधिकतम उपयोग किया जाना चाहिए ताकि लोगों को त्वरित और सुलभ न्याय मिल सके। महिला प्रशिक्षु अधिकारियों की अधिक संख्या देखकर राज्यपाल ने विशेष प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे न्याय को निष्पक्ष, समयबद्ध और सुलभ बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।
इस अवसर पर विधि परामर्शी राज्यपाल कौशल किशोर शुक्ल उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अपर रोड,मां मनसा देवी उड़न खटोला आधी क्षेत्र का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने किया निरीक्षण

    मां मनसा देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई दिक्कत न हो,अपर रोड एवं मानस देवी मार्ग के आस पास क्षेत्र में सड़क एवं फुटपाथ पर…

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *