दोनों ओर गड्ढे बनते ही फ्लाईओवर बंद, ट्रैफिक सर्विस लेन से निकाला जा रहा

भारी बारिश से हरिद्वार के पतंजलि योगपीठ के पास हाईवे पर भारी गड्ढा हो गया, जिस कारण फ्लाईओवर को बंद कर दिया गया है।
हरिद्वार दिल्ली हाईवे पर पतंजलि योगपीठ के सामने बने फ्लाईओवर पर अचानक गुरुवार शाम भारी गड्ढा बन गया। गड्ढा बनने की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बैरिकेडिंग कर ट्रैफिक को सर्विस लेन से डाइवर्ट करके निकालना शुरू कर किया। साथ ही घटना की सूचना हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों को दी गयी। जिस पर हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर गड्ढे की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है।

हाईवे पर अचानक हुए गड्ढे से हालांकि कोई दुर्घटना नहीं हुई. लेकिन समय रहते पता नहीं चलता तो बड़ी घटना हो सकती थी। क्योंकि हरिद्वार दिल्ली का ट्रैफिक इसी हाईवे से होकर गुजरता है। बहादराबाद थाने के शांतरशाह चौकी इंचार्ज खेमेन्द्र गंगवार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंची और आवागमन कर रहे वाहनों को सर्विस लेन पर डायवर्ट किया। एनएचएआई की टीम मौके पर मरम्मत का कार्य कर रही है। दोनों तरफ गड्ढे होने के कारण फ्लाईओवर बंद कर दिया गया है। साथ ही एनएचएआई के अधिकारियों को बनाया गया था. एनएचएआई के अधिकारियों द्वारा बारिश के कारण हुए नुकसान का निरीक्षण किया गया है और मरम्मत का कार्य प्रगतिशील है।

  • Related Posts

    रुड़की में कैबिनेट मंत्री ने सुनी जन-समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप बत्रा ने अपने कैंप कार्यालय (सेवा केंद्र) पर जनता की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान बड़ी…

    जिलाधिकारी मनीष कुमार का सख्त रुख, जनता मिलन में 59 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई।

    दिव्यांग को मौके पर दिलाई राहत, प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की प्रक्रिया तुरंत शुरू। सोमवार को जिला सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपदभर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *