जिलाधिकारी ने प्रातःकालीन भ्रमण में देखी जमीनी स्थिति

जिलाधिकारी मयूर, दीक्षित ने बरसात के कारण नदियों तथा तालाबों के बढ़ते जल स्तर को गंभीरता से लेते हुए रात्रि 02 बजे तक स्वयं अपडेट लेते रहें तथा प्रातःकाल में भगत सिंह चौक, चन्द्राचार्य चौक, भीमगोड़ा प्राचीन सिद्धपीठ डाट महाकाली मन्दिर के पास क्षतिग्रस्त रेल मार्ग रिस्टोरेशन कार्य, मनसा देवी मंदिर तथा मन्दिर पैदल मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।

उन्होंने भगत सिंह तथा चंद्राचार्य चौक के निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई को भगत सिंह व चंद्राचार्य चौक तथा ज्वालापुर अण्डर बायपास पर होने वाले जलभराव के परमानेन्ट समाधान हेतु डीपीआर शासन में प्रेषित करने, 3डी मॉडलिंग करने सहित विभिन्न पहलुओं को समाहित करने के निर्देश दिये।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये कि जल निकासी हेतु लगाये गये पम्पों के पास पानी व विद्युत दोनों ही हैं, इसलिए कहीं पर भी लूज़ कनेक्शन न हों, जल निकासी के दौरान सुरक्षात्मक दृष्टि से विशेष सावधानी बरती जाये नाले का पानी हल्का सा भी ओवर फ्लो होने पर तत्काल जल निकासी हेतु पम्प शुरू किये जायें। जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को नालों तथा नालियों की सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये।

इस दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई ओम जी गुप्ता ने बताया कि भगत सिंह एवं चंद्राचार्य चौक से से जल भराव की समस्या के स्थायी व्यवस्था हेतु 30 करोड़ की तथा ज्वालापुर अण्ड बायपास में जल भराव की स्थायी समाधान हेतु 47 करोड़ की डीपीआर तैयार कर ली गई है। अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान द्वारा बताया गया कि भगत सिंह व चन्द्राचार्य चौक पर जल निकासी हेतु लगातार पम्प संचालित किये जा रहे हैं, परन्तु आधुनिक तकनीकि के पम्प व जनरेटर होने के कारण आवाज न आने से कुछ व्यक्तियों को पम्प बन्द होने का आभास हुआ था, जबकि पम्पों के माध्यम से जल निकासी का कार्य निरन्तर किया जा रहा है।

जिलाधिकारी तथा एसएसपी ने भीमगोड़ा प्राचीन सिद्धपीठ डाट महाकाली मन्दिर के पास क्षतिग्रस्त रेल मार्ग रिस्टोरेशन कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया तथा रेलवे के इंजीनियरों से स्थायी समाधान सहित सुरक्षात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने मनसा देवी मन्दिर के निरीक्षण के दौरान मन्दिर परिसर तथा पैदल मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की चप्पल उतारने हेतु स्थान चिन्हित किया। उन्होंने मनसा देवी मार्ग पर भू-स्खलन रोकने हेतु मां मनसा देवी मार्ग पर सिंचाई विभाग द्वारा किये जा रहे वायर क्रिएट्स कार्य का निरीक्षण करते हुए अन्य भू-स्खलन संभावित क्षेत्रों का भी चिन्हित करते हुए वायर क्रिएट्स कार्य हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता लोनिवि को क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शीघ्रता से करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनता से सतर्कता बरतने तथा किसी भी प्रकार की गलत या भ्रमक सूचना न देने तथा न ही प्रसारित करने की अपील की। उन्होंने नदियों के तटीय ईलाकों में रहने वाले व्यक्तियों से विशेष सतर्कता बरतने तथा जल स्तर बढ़ने पर राहत शिविरों एवं सुरक्षित स्थानों पर रूकने की अपील की।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, नगर आयुक्त नन्दन कुमार, सचिव एचआरडीए मनीष सिंह, उप जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई ओम जी गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान राजेश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक पंकज गैरोला सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अपर रोड,मां मनसा देवी उड़न खटोला आधी क्षेत्र का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने किया निरीक्षण

    मां मनसा देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई दिक्कत न हो,अपर रोड एवं मानस देवी मार्ग के आस पास क्षेत्र में सड़क एवं फुटपाथ पर…

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *