शराब माफिया पर शिकंजा, कोटद्वार में बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त

जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग को सोमवार देर सायं बड़ी सफलता मिली। कोटद्वार क्षेत्र के घमंडपुर इलाके में दबिश के दौरान टीम ने चंडीगढ़ ब्रांड की 6 पेटी और 6 बोतल रॉयल जर्नल अवैध विदेशी मदिरा बरामद की।

आबकारी निरीक्षक खजान सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि उन्हें मुख़बिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि चंडीगढ़ में बिक्री हेतु अवैध शराब कोटद्वार के घमंडपुर क्षेत्र में लायी गयी है। सूचना को गंभीरता से लेते हुये आबकारी टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां शुभम नेगी नामक युवक को हिरासत में लिया गया।

उसके पास से 6 पेटी व 6 बोतल विदेशी मदिरा ज़ब्त की गयी। उन्होंने बताया कि ज़ब्त की गयी शराब चंडीगढ़ से बिक्री के लिये कोटद्वार पहुंची है। अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासन द्वारा साफ किया गया है कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख़्शा नहीं जाएगा और प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेगा।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के बारह वर्ष पूरे होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया देश की बड़ी उपलब्धि

    जिला भाजपा कार्यालय रूड़की पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र सेवा,जनसेवा,जनकल्याण एवं सुशासन के गौरवपूर्ण बारह साल पूर्ण होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा,रूड़की द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें…

    बॉलीवुड सिंगर शबाब साबरी ने साबिर पाक की दरगाह में हाजिरी दे मांगी अमनो-सलामती की दुआएं

    बॉलीवुड (मुंबई) के सिंगर तथा दर्जन भर से अधिक फिल्मों में अपने सुरों और संगीत का जादू जगाने वाले शबाब साबरी ने विगत रात्री हजरत मखदूम साबिर कलियरी की दरगाह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *