यूट्यूब पर अश्लीलता फैलाने वाला कंटेंट क्रिएटर पकड़ा गया

सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट परोसने के मामले में सिविल लाइन कोतवाली की पुलिस ने शुक्रवार को एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया। जिसे कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। सीओ रुड़की नरेंद्र पंत ने बताया कि सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के पठानपुरा निवासी एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आपत्तिजनक, गाली-गलौच एवं समाज विरोधी वीडियो साझा किए जाने के संबंध में शहबाज मुजम्मिल द्वारा तहरीर दी गई।

तहरीर के माध्यम से शहबाज समेत अन्य कईयों ने बताया कि अमजद द्वारा सोशल मीडिया पर एक चैनल और पेज बनाए गए हैं। जिस पर लगातार अश्लील व समाज विरोधी वीडियो डाले जा रहे हैं। जिससे समाज में गलत संदेश प्रसारित हो रहा है। शिकायतकर्ता ने कहा कि बच्चे भी यह वीडियो देख रहे हैं। जिससे उनका भविष्य चौपट हो सकता है। उन्होंने बताया कि और भी कई लोगों ने अमजद के खिलाफ पूर्व में शिकायत कर चुके थे। एसएसपी के निर्देश पर आरोपी अमजद पुत्र फुरकान निवासी सिविल लाईन शेर कोठी रूड़की को गिरफ्तार किया गया।

  • Related Posts

    पाटिया में किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के प्रति किया जागरूक

    विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की ओर से ‘संतुलित उर्वरक उपयोग पर गहन अभियान’ के तहत ताकुला विकासखंड के पाटिया गांव में किसान गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में किसानों…

    41 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए हरीश सिंह बिष्ट

    सूचना कार्यालय में कार्यरत तकनीकी सहायक हरीश सिंह बिष्ट 41 वर्षों की सेवा के बाद गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर सूचना कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *