अनीता अग्रवाल ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

वर्तमान बोर्ड की पहली बैठक में पास हुए प्रस्तावों पर काम शुरू हो गया है। रविवार को मेयर ने साउथ सिविल लाइंस में फीता काटकर वहां के मुख्य मार्ग का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि अब शहर के विकास कार्यों को गति मिलेगी। रुड़की नगर निगम बोर्ड का गठन हुए करीब सात माह हुए है। बोर्ड गठन के बाद हुई बैठक में करोड़ों रुपए के प्रस्ताव पास हुए थे

। लेकिन किसी कारण उनके शुरू होने में देरी हो रही थी। अब उक्त बैठक में पास हुए प्रस्तावों पर कार्य की शुरुआत वार्ड नंबर तेरह साउथ सिविल लाइंस से हुई है। मेयर अनीता अग्रवाल ने साउथ सिविल लाइंस में फेस वन में मुख्य मार्ग का शिलान्यास फीता काटकर किया। उन्होंने बताया कि उक्त सीसी रोड 25 लाख की लागत से बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न वार्डो में कार्य शुरू होंगे, जिससे लोगों को लाभ मिलेगा। शहर की टूटी सड़कें, नाली आदि की समस्या दूर होगी।

  • Related Posts

    लोहाघाट के राकेश ने रचा सफलता का नया इतिहास, उप शिक्षा अधिकारी बन बढ़ाया चम्पावत का मान

    साधारण परिवार से निकलकर हासिल की बड़ी सफलता, डीएम मनीष कुमार ने किया सम्मानित; युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर…

    विश्व पर्यावरण दिवस पर चम्पावत में गूंजा हरियाली का संदेश

    स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, जल स्रोतों के संरक्षण और वृक्षारोपण का लिया संकल्प। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद भर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न जागरूकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *