मुख्यमंत्री ने की मुकेश पाल की प्रशंसा, कहा – राज्य के युवा बना रहे मिसाल

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में वेटलिफ्टर श्री मुकेश पाल ने भेंट की। श्री मुकेश पाल ने अमेरिका के बर्मिंघम (अलाबामा) में 27 जून से 07 जुलाई, 2025 तक आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए रजत एवं कांस्य पदक जीतकर देश और उत्तराखंड का नाम गौरवान्वित किया है।

श्री मुकेश पाल वर्तमान में सीआईडी, हल्द्वानी में उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • Related Posts

    रुड़की में कैबिनेट मंत्री ने सुनी जन-समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप बत्रा ने अपने कैंप कार्यालय (सेवा केंद्र) पर जनता की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान बड़ी…

    जिलाधिकारी मनीष कुमार का सख्त रुख, जनता मिलन में 59 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई।

    दिव्यांग को मौके पर दिलाई राहत, प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की प्रक्रिया तुरंत शुरू। सोमवार को जिला सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपदभर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *