तहसील स्तर पर मजबूत हो निगरानी, एसडीएम लें निरोधक दल की बैठकों की कमान

जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला अवैध खनन निरोधक दल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में हो रहे अवैध खनन पर की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की गई। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को तहसील स्तर पर अवैध खनन निरोधक दल की नियमित समीक्षा बैठक करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अवैध खनन को लेकर की गई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए अर्थदण्ड के रूप में आरोपित धनराशि शीघ्र वसूली करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को जनपद में अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए छापेमारी की कार्रवाई करने और तहसील स्तर पर नियमित बैठक कर रिर्पोट उपलब्ध कराने के आदेश दिए। वहीं उन्होंने अवैध खनन व भंडारण के लंबित मामलों के निस्तारण के लिए नोटिस जारी कर नियमानुसार तत्काल कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में जिला खान अधिकारी ने बताया कि जनपद में जनवरी से जून माह तक अवैध खनन व भंडारण के 38 मामलों में कार्रवाई की गई है। जिसके तहत नियमानुसार अवैध खनन करने वालों से 37 लाख 30 हजार 807 रुपए के अर्थदंड की वसूली की गई है। उन्होंने बताया कि जनपद में अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए समय-समय पर छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर पर सभी उप जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अपर रोड,मां मनसा देवी उड़न खटोला आधी क्षेत्र का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने किया निरीक्षण

    मां मनसा देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई दिक्कत न हो,अपर रोड एवं मानस देवी मार्ग के आस पास क्षेत्र में सड़क एवं फुटपाथ पर…

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *