सत्ता का अनुचित प्रयोग कर रही है भाजपा: कांग्रेस का गंभीर आरोप

कांग्रेस चंबा ब्लॉक अध्यक्ष साब सिंह सजवाण, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख नरेंद्र चंद रमोला और पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल भंडारी ने भाजपा ने सत्ता और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया। कहा कि अधिकारी सत्ता के दबाव में कार्य कर रहे हैं। जिला पंचायत वार्ड अखोड़ी और भुत्सी में भाजपा प्रत्याशियों को लाभ पहुंचाने के लिए कांग्रेस सहित अन्य प्रत्याशियों के नामांकन बेवजह निरस्त कर दिए। रविवार को यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि जनता भाजपा का सच जान चुकी है।

कैसे भाजपा को छोड़कर अन्य प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त कराए गए। कहा कि जिला पंचायत के रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग आफिसर के खिलाफ कठोर कार्यवाही कांग्रेस पार्टी मांग करती है। आरोप लगाया कि जनता की अदालत में जाने से भाजपा डर रही है। सरकार का 4 साल का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। पूर्व जिपंस अनिल भंडारी ने कहा कि 2014-19 तक वह जयकोट वार्ड से सदस्य रहे। इस दौरान पूरे क्षेत्र में विकास के अनेक कार्य कराए गए। लेकिन भाजपा पंचायतों को कमजोर करने पर तुली है। अब जनता भाजपा को चुनाव में सबक सिखाएगी। इस मौके पर दयाल सिंह तड़ियाल, शीशपाल सजवाण, शूरवीर असवाल मौजूद रहे।

  • Related Posts

    लोहाघाट के राकेश ने रचा सफलता का नया इतिहास, उप शिक्षा अधिकारी बन बढ़ाया चम्पावत का मान

    साधारण परिवार से निकलकर हासिल की बड़ी सफलता, डीएम मनीष कुमार ने किया सम्मानित; युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर…

    विश्व पर्यावरण दिवस पर चम्पावत में गूंजा हरियाली का संदेश

    स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, जल स्रोतों के संरक्षण और वृक्षारोपण का लिया संकल्प। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद भर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न जागरूकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *