विकास, निवेश और जनकल्याण में नए आयाम स्थापित किए : महाराज

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री के रूप में चार साल पूरे होने पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन चार वर्षों में उत्तराखंड ने विकास के कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा और मार्गदर्शन में राज्य की धामी सरकार ने उत्तराखंड को एक आदर्श और श्रेष्ठ राज्य के रूप में स्थापित किया है। राज्य की धामी सरकार ने 4 वर्षों में समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून, सख्त धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून लागू कर सुशासन के संकल्प को पूरा करने के साथ-साथ लैंड जिहाद, लव जिहाद, अवैध मदरसों व अतिक्रमण पर कार्रवाई कर सरकार को जनता के प्रति जवाबदेह बनाया है।

महाराज ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी सरकार ने राज्य में सख्त भू-कानून लागू कर देवभूमि के मूल स्वरूप की रक्षा हेतु अपनी प्रतिबद्धता को साबित करके दिखाया है। धामी सरकार की नीतियों के कारण प्रदेश में बेरोजगारी दर तेजी से घटी है जो कि राष्ट्रीय औसत से भी कम है।ष्
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा

देने के लिए पिछले चार वर्षों में अनेक कार्य किए हैं जिसके परिणामस्वरूप चारधाम यात्रा पर रिकॉर्ड श्रृद्धालु उत्तराखंड आये हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में धामी सरकार निश्चित रूप से आगामी वर्षों में प्रदेश को विकास की नई ऊंचाईयों पर पहुंचाने में महती भूमिका निभायेगी।

  • Related Posts

    अपर रोड,मां मनसा देवी उड़न खटोला आधी क्षेत्र का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने किया निरीक्षण

    मां मनसा देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई दिक्कत न हो,अपर रोड एवं मानस देवी मार्ग के आस पास क्षेत्र में सड़क एवं फुटपाथ पर…

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *