विकास बनाम विरोध: ग्रामीणों ने अमतोड़ा-खोली मार्ग पर जताई नाराज़गी

जिला मुख्यालय से लगे अमतोड़ा से खोली के लिए प्रस्तावित लिंग मार्ग का अमतौड़ा के ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है। विरोध में जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि कुछ राजनैतिक लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए यह सड़क बनाई जा रही है। इससे आम लेागों को लाभ नहीं है। उन्होंने प्रस्तावित सड़क को रद करने की मांग की है।

ग्रामीण सोमवार को जिला मुख्याल पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्तओं ने कहा कि उनके गांव से एक सड़क खोली ग्राम सभा के पातलगैर तक बनाई जानी है। इस पर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई है। कहा कि सड़क निर्माण ने उनके गांव के पुराने व नये मकानों को खतरा हो जाएगा। प्राथमिक व जूनियर स्कूल का रास्ता भी ध्वस्त होगा। साथ ही गांव के प्राचीन मंदिर को भी नुकसान पहुंचेगा।

पूरे गांव के लिए बनी पेयजल लाइन भी खतरे की जद में आ जाएगी। क्षेत्र में पहले से ही कई सड़कें हैं। नई सड़क सिर्फ कुछ राजनैतिक लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाई जा रही है। इससे आम आदमी को कोई लाभ नहीं है। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी आपत्ति दर्ज की है। इस मौके पर कुंदन सिंह, चंदन सिंह, लक्ष्मण सिंह, पंकज सिंह, हरीश सिंह, महेश परिहार, किशन सिंह आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    अपर रोड,मां मनसा देवी उड़न खटोला आधी क्षेत्र का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने किया निरीक्षण

    मां मनसा देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई दिक्कत न हो,अपर रोड एवं मानस देवी मार्ग के आस पास क्षेत्र में सड़क एवं फुटपाथ पर…

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *