देह व्यापार के आरोप में पुलिस का छापा, मौके से 5 लोग हिरासत में

राजधानी के  एक गेस्ट हाउस में देह व्यापार के गंदे खेल का भंडाफोड़ हुआ है। मौके पर पुलिस को 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें तीन महिला और दो पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया है। एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) और शहर कोतवाली पुलिस की देर रात हुई छापेमारी में इस धंधे का पता चला है। गिफ्तार लोग बिहार और पश्चिम बंगाल के बताए जा रहे हैं।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने गेस्ट हाउस के अलग-अलग कमरों में दो पुरुषों और तीन महिलाओं को आपत्तिजनक स्थिति में पाया। मौके से आपत्तिजनक सामग्री और नगदी भी बरामद की गई। पुलिस ने गेस्ट हाउस के मैनेजर सहित कुल 5 लोगों गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ शहर कोतवाली में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसएसपी के मुताबिक गेस्ट हाउस के मैनेजर ने बताया कि गेस्ट हाउस को चमोली निवासी नरेंद्र सिंह रावत ने लीज पर लिया था। यहां बाहरी राज्यों महिलाओं को बुलाकर अनैतिक देह व्यापार करवाया जा रहा था। ग्राहकों से फोन पर संपर्क कर उन्हें गेस्ट हाउस में बुलाया जाता था और कमीशन के आधार पर महिलाओं-युवतियों के पास भेजा जाता। होटल को लीज पर लेने का आरोपी फरार है। ये हुए गिरफ्तार-तापस शाहू (31 वर्ष, पश्चिम बंगाल),कमलेश साहनी (22 वर्ष, बिहार),निक्का देवी (24 वर्ष, बिहार),संजीत कुमार (43 वर्ष, बिहार),गुल्ली देवी (40 वर्ष, बिहार) और मनु गुरुंग (32 वर्ष, पश्चिम बंगाल) शामिल हैं।

  • Related Posts

    अपर रोड,मां मनसा देवी उड़न खटोला आधी क्षेत्र का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने किया निरीक्षण

    मां मनसा देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई दिक्कत न हो,अपर रोड एवं मानस देवी मार्ग के आस पास क्षेत्र में सड़क एवं फुटपाथ पर…

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *