आबकारी विभाग ने अवैध शराब बरामद करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

देहरादून। आबकारी विभाग ने गुरूवार की सुबह 60 लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह एक सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम द्वारा मनसा देवी फाटक के समीप तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान आबकारी टीम को एक संदिग्ध स्कूटी आती दिखायी दी। टीम ने जब उसे रूकने का इशारा किया तो स्कूटी सवार स्कूटी छोड़कर भागने लगा। इस पर उसे घेर कर दबोचा गया। तलाशी के दौरान स्कूटी में रखे दो काले बैगों और डिग्गी से कुल 40 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई। प्रत्येक पाउच में करीब डेढ़ लीटर अवैध शराब भरी हुई थी, इस प्रकार कुल 60 लीटर कच्ची शराब की तस्करी पकड़ी गई।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि यह शराब उत्तर प्रदेश के कालागढ़ क्षेत्र से तस्करी कर मनसा देवी, ऋषिकेश क्षेत्र में बिक्री के उद्देश्य से लाई जा रही थी। आबकारी टीम ने मौके से स्कूटी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

  • Related Posts

    लोहाघाट के राकेश ने रचा सफलता का नया इतिहास, उप शिक्षा अधिकारी बन बढ़ाया चम्पावत का मान

    साधारण परिवार से निकलकर हासिल की बड़ी सफलता, डीएम मनीष कुमार ने किया सम्मानित; युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर…

    विश्व पर्यावरण दिवस पर चम्पावत में गूंजा हरियाली का संदेश

    स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, जल स्रोतों के संरक्षण और वृक्षारोपण का लिया संकल्प। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद भर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न जागरूकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *