पुलिसकर्मी के आवास से लाखों की संपत्ति पर चोरों ने किया हाथ साफ

हरिद्वार। बंद मकान में धावा बोलते हुए चोरों ने पुलिस कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व अन्य सामान चोरी कर लिया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरो की तलाश शुरू कर दी है।

चोरी का यह मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी का है। जानकारी के अनुसार रुड़की डिफेंस कॉलोनी निवासी पूनम के पति सत्येंद्र रेलवे सुरक्षा बल में सिपाही के पद तैनात है और उनकी पोस्टिंग तमिलनाडु में है वहीं पूनम भी अपने मूल गांव ताजपुर जिला मुजफ्फरनगर अपने बच्चों की छुटिृयां बिताने गई थी।

22 जून को पड़ोसियों ने सूचना देकर बताया कि उनके घर का दरवाजा खुला है वह आनन फानन में रुड़की आई तो देखा कि घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ है। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी और पास लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए गये। जिसमें 22 जून की सुबह ढाई बजे दो नकाबपोश चोर बाईक से आते और घर का ताला तोड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं मामले में पुलिस को तहरीर देकर पूनम ने बताया है कि घर से लाखों के जेवरात और अन्य सामान चोरी हुआ है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव का कहना है कि तहरीर आई है मामले में कारवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    अपर रोड,मां मनसा देवी उड़न खटोला आधी क्षेत्र का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने किया निरीक्षण

    मां मनसा देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई दिक्कत न हो,अपर रोड एवं मानस देवी मार्ग के आस पास क्षेत्र में सड़क एवं फुटपाथ पर…

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *