भाजपा प्रदेश प्रभारी और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

कोटद्वार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना व केदारनाथ में हैलीकाप्टर क्रैश में अपनी जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। वहीं इन दुर्घटनाओं पर भाजपा के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम द्वारा दिए गए बयान पर रोष भी व्यक्त किया है।

भाजपा प्रदेश प्रभारी के बयान से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील तिराहे पर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश प्रभारी व प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता मालवीय उद्यान स्थित पार्टी कार्यालय में एकत्रित हुए। यहां से वे जुलूस की शक्ल में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील तिराहे पर पहुंचे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि एक ओर जहां पूरा देश अहमदाबाद विमान दुर्घटना और केदारनाथ हेलीकाप्टर दुर्घटना पर गमगीन है, वहीं भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ऐसा हेलीकाप्टर नहीं बना है जो दुर्घटनाग्रस्त न हो और ऐसी दुर्घटनाएं तो होती रहती हैं, जैसे विवादास्पद बयान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उनका यह बयान एक ओर मानवता को शर्मसार करने वाला है वहीं मानवीय संवेदनाओं के प्रति भाजपा की सोच को दर्शाता है। कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की ओर से दुष्यंत गौतम पर कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतले को आग के हवाले कर दिया।

पुतला दहन में पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलबीर सिंह रावत, पूर्व कांग्रेस मेयर प्रत्याशी रंजना रावत, रमेश खंतवाल, वीरेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार, शीला भारती, विमलेश नेगी, योगंबर सिंह, प्रदीप सिंह, मनोज बिष्ट और महावीर सिंह नेगी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

  • Related Posts

    अपर रोड,मां मनसा देवी उड़न खटोला आधी क्षेत्र का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने किया निरीक्षण

    मां मनसा देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई दिक्कत न हो,अपर रोड एवं मानस देवी मार्ग के आस पास क्षेत्र में सड़क एवं फुटपाथ पर…

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *