“राज्यपाल ने राष्ट्रपति निकेतन में सौंदर्यीकरण कार्यों का किया स्थल निरीक्षण”

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को राजपुर रोड़ स्थित राष्ट्रपति निकेतन में चल रहे सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। यह निरीक्षण आगामी 19 से 21 जून को माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित भ्रमण के दृष्टिगत किया गया।

गौरतलब है कि 132 एकड़ भूमि में विकसित किए जा रहे इस अत्याधुनिक सार्वजनिक पार्क की आधारशिला माननीय राष्ट्रपति जी द्वारा रखी जाएगी। यह पार्क एक वर्ष की अवधि में पूर्ण कर जनता को समर्पित किया जाएगा।

राष्ट्रपति निकेतन को 24 जून से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। 21 एकड़ में फैले राष्ट्रपति निकेतन पहले जिसे राष्ट्रपति आशियाना के नाम से जाना जाता था। इस विरासत भवन में कलाकृतियों के संग्रह के साथ ही आगंतुकों को लिलि तालाब, रॉकरी तालाब, रोज गार्डन आदि देखने को मिलेंगे। इसके अलावा राष्ट्रपति तपोवन को भी आम लोगों के लिए समर्पित किया जाएगा। 19 एकड़ में फैले तपोवन में देशी वृक्षों की कैनोपी, घुमावदार पगडंडियां, लकड़ी के पुल और चिंतन व ध्यान के लिए शांत स्थान मौजूद हैं।

राज्यपाल ने निर्माण एजेंसियों और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियाँ समयबद्ध रूप से पूरी की जाएँ, ताकि माननीय राष्ट्रपति के आगमन पर समस्त व्यवस्थाएँ सुव्यवस्थित रूप से प्रस्तुत की जा सकें। राज्यपाल ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि माननीय राष्ट्रपति उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात देने वाली हैं। यह पहल उनके उत्तराखण्ड की जनता के प्रति विशेष स्नेह और जुड़ाव का प्रतीक है। इस दौरान उन्होंने परिसर में चल रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी ली।

इस अवसर पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, डीजीपी दीपम सेठ, अपर पुलिस महानिदेशक वी. मुरुगेशन, ए.पी. अंशुमान, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, निदेशक राष्ट्रपति सचिवालय स्वाति शाही, जिलाधिकारी सविन बंसल, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, एसएसपी देहरादून अजय सिंह आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अपर रोड,मां मनसा देवी उड़न खटोला आधी क्षेत्र का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने किया निरीक्षण

    मां मनसा देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई दिक्कत न हो,अपर रोड एवं मानस देवी मार्ग के आस पास क्षेत्र में सड़क एवं फुटपाथ पर…

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *