घुघुती के शिकार पर पर्यटक गिरफ्तार

जिले के सातताल क्षेत्र में मौज-मस्ती के लिए  घुघुती पक्षी का शिकार करना पर्यटक को महंगा पड़ गया। इस मामले में वन विभाग ने घुघुती का शिकार करने के आरोपी पर्यटक को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश से कुछ पर्यटक नैनीताल जिले में घूमने आए थे। इस दौरान रोमांच के लिए एक पर्यटक ने पक्षी घुघुती का शिकार कर लिया। इस मामले में अमित सेमुअल पुत्र मौरिस गिड़िया सैमुअल, निवासी नैनी इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश को पक्षी का शिकार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

घुघुती के शिकार के मामले में जानकारी देते हुए एसडीओ ने बताया कि
स्थानीय लोगों की शिकायत और वीडियो के आधार पर सातताल एस्टेट में गरुड़ ताल के समीप पक्षी का शिकार करने का मामला संज्ञान में आया था। जिसके बाद वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए इलाहाबाद निवासी अमित सेमुअल पुत्र मौरिस गिड़िया सैमुअल को पक्षी घुघुती का शिकार करने के मामले में वन क्षेत्राधिकारी भवाली की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

  • Related Posts

    अपर रोड,मां मनसा देवी उड़न खटोला आधी क्षेत्र का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने किया निरीक्षण

    मां मनसा देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई दिक्कत न हो,अपर रोड एवं मानस देवी मार्ग के आस पास क्षेत्र में सड़क एवं फुटपाथ पर…

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *