मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘रन फॉर योग’ में भाग लिया।

रविवार को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित एम.के.पी. कॉलेज में आयोजित ‘रन फॉर योगा’ कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने गांधी पार्क से कॉलेज तक पैदल मार्च करते हुए योग के प्रति लोगों, खासकर युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों को जागरूक किया।

मुख्यमंत्री ने सभी से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि योग हमारी प्राचीन संस्कृति की अमूल्य देन है। यह न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि आत्मा और मन को भी संतुलित करता है। आज पूरी दुनिया योग को अपना रही है, जो भारत के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि योग को अपनाकर हम न केवल खुद को स्वस्थ रख सकते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मकता भी ला सकते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा संयुक्त राष्ट्र में योग दिवस का प्रस्ताव देना एक ऐतिहासिक पहल थी, जिसे वैश्विक समर्थन मिला।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड सरकार राज्य को योग और वेलनेस टूरिज्म का अंतरराष्ट्रीय केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हाल ही में राज्य में नई योग नीति लागू की गई है, जिसके तहत योग और ध्यान केंद्रों के विकास के लिए 20 लाख तक की सब्सिडी दी जा रही है।

इसके अलावा, पहले से संचालित योग केंद्रों को भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है। योग, ध्यान और प्राकृतिक चिकित्सा में शोध कार्यों को बढ़ावा देने के लिए 10 लाख रुपये तक की सहायता भी प्रदान की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने अंत में सभी नागरिकों से स्वस्थ और अनुशासित जीवन शैली अपनाने की अपील की।

  • Related Posts

    मायावती अद्वैत आश्रम में ‘अद्वैतामृतम्’ आध्यात्मिक शिविर का शुभारंभ। अद्वैत एवं वैदान्त ही विश्व को बांध सकता है शान्ति व आध्यात्म की डोर में – स्वामी शुद्धिदानन्द

    देशभर से पहुंचे 37 साधक, दस दिनों तक अद्वैत वेदान्त के गूढ़ ज्ञान और साधना से होंगे परिचित।लोहाघाट। हिमालय की शांत व आध्यात्मिक वादियों में स्थित मायावती अद्वैत आश्रम में…

    बार काउंसिल सदस्य बनने पर राव मुनफैत का अधिवक्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

    बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित होने पर अधिवक्ता राव मुनफैत का तहसील परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *