आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत,दो महिलाएं घायल

शुक्रवार सुबह लक्सर के हुसैनपुर गांव के पास आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौके पर मौत हो गई और दो महिलाएं घायल हो गई। साथ ही उसी क्षेत्र के जैनपुर गांव में भी बिजली गिरने से एक 22 वर्ष के युवक की मौत हो गई।  बताया जा रहा है कि बारिश से बचने के लिए महिलाएं आम के पेड़ के नीचे खड़ी थी। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह लक्सर मुटकाबाद गांव निवासी भोली (45 वर्ष) पत्नी पवन गांव की ही दो अन्य महिलाएं  हुसैनपुर गांव के पास एक खेत में गन्ने की फसल की निराई-गुड़ाई करने गई थी। करीब साढ़े आठ बजे अचानक मौसम बिगड़ गया और बारिश शुरू हो गई।

बारिश से बचने के लिए तीनों महिलाएं खेत में खड़े एक आम के पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भोली पेड़ की एक ओर जबकि आसबती और बालेश दूसरी ओर खड़ी थी। तभी तेज चमक के साथ बिजली सीधे भोली पर गिर गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बिजली गिरने से आसबती और बालेश भी घायल हो गई।  हादसे के बाद आसबती और बालेश घबरा गईं और शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और गांव में सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।

ग्रामीणों ने पुलिस और उपजिलाधिकारी (एसडीएम) लक्सर को सूचना दी। लक्सर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से जानकारी जुटाई. ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतका के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। लक्सर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज गैरोला ने बताया कि मुटकाबाद निवासी भोली नामक महिला पर आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई है। महिला के शव को कब्जे में ले कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। वहीं जैनपुर गांव में भी बिजली गिरने से एक 22 वर्ष के युवक की मौत हो गई।

  • Related Posts

    मायावती अद्वैत आश्रम में ‘अद्वैतामृतम्’ आध्यात्मिक शिविर का शुभारंभ। अद्वैत एवं वैदान्त ही विश्व को बांध सकता है शान्ति व आध्यात्म की डोर में – स्वामी शुद्धिदानन्द

    देशभर से पहुंचे 37 साधक, दस दिनों तक अद्वैत वेदान्त के गूढ़ ज्ञान और साधना से होंगे परिचित।लोहाघाट। हिमालय की शांत व आध्यात्मिक वादियों में स्थित मायावती अद्वैत आश्रम में…

    बार काउंसिल सदस्य बनने पर राव मुनफैत का अधिवक्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

    बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित होने पर अधिवक्ता राव मुनफैत का तहसील परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *