14 लाख  की स्मैक के साथ महिला गैंगस्टर गिरफ्तार

पुलिस ने 14 लाख रूपये की स्मैक व 55 हजार रूपये की नगदी के साथ महिला गैंगस्टर को गिरफ्तार किया। हिस्ट्रीशीटर सहित 11 मुकदमें दर्ज है। पुलिस ने उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश दिये गये है।

इसी क्रम में डोईवाला पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे तलाशी अभियान के दौरान मिली सूचना पर दूधली रोड, नैन्सी स्कूल के पास से महिला सोनी पत्नी स्व. प्रदीप कुमार को 48 ग्राम अवैध स्मैक (जिसकी अनुमानित कीमत 14 लाख रूपये है) तथा अवैध स्मैक की बिक्री से अर्जित किये गये 55600 रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी महिला के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर एनडीपीएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला शातिर नशा तस्कर है जिसके विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर पूर्व मे भी गैंगस्टर एक्ट सहित मादक पदार्थ की तस्करी करने सम्बन्धी 11 मुकदमें पंजीकृत है तथा सोनी कोतवाली डोईवाला की हिस्ट्रीशीटर है।

  • Related Posts

    मायावती अद्वैत आश्रम में ‘अद्वैतामृतम्’ आध्यात्मिक शिविर का शुभारंभ। अद्वैत एवं वैदान्त ही विश्व को बांध सकता है शान्ति व आध्यात्म की डोर में – स्वामी शुद्धिदानन्द

    देशभर से पहुंचे 37 साधक, दस दिनों तक अद्वैत वेदान्त के गूढ़ ज्ञान और साधना से होंगे परिचित।लोहाघाट। हिमालय की शांत व आध्यात्मिक वादियों में स्थित मायावती अद्वैत आश्रम में…

    बार काउंसिल सदस्य बनने पर राव मुनफैत का अधिवक्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

    बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित होने पर अधिवक्ता राव मुनफैत का तहसील परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *