बीएचईएल हरिद्वार में मनाया गया महापरिनिर्वाण दिवस

भारतीय संविधान के निर्माता, भारत रत्‍न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि, बीएचईएल हरिद्वार में महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनायी गई । इस उपलक्ष्‍य में बीएचईएल उपनगरी स्थित स्वर्ण जयंती उद्यान में आज एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक एवं प्रमुख (सीएफएफपी) श्री रंजन कुमार ने, बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की ।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री रंजन कुमार ने कहा कि डा. अम्बेडकर ने, देश के हर नागरिक के लिए सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय तथा अवसरों की समानता पर बल दिया । उन्होंने कहा कि डा. अम्बेडकर ने अपना सारा जीवन समाज के शोषित, पीड़ित और वंचित वर्ग के उत्थान में समर्पित कर दिया ।

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य महाप्रबंधकों, वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधियों तथा एससी/एसटी फेडरेशन के पदाधिकारियों आदि ने भी, बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर, उनके दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रतिबद्धता दोहरायी ।

  • Related Posts

    हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी

    शासन के निर्देशों के क्रम जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में हीटवेव से बच्चों की सुरक्षा के लिए 27 अप्रैल 2026 से 26 मई 2026 तक विद्यालयों के समय…

    पैतृक संपत्ति के विवाद में खूनी संघर्ष: कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज

    जनपद के ग्रामीण क्षेत्र इक्कड़ खुर्द में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया, जब निर्माण कार्य के दौरान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *