“रामनगर में चालक से मारपीट, CCTV फुटेज वायरल”

रामनगर: एक बार फिर रामनगर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। ताजा मामला एक जिप्सी चालक की पिटाई का है, जिसे सड़क से जबरन उठाकर एक रिसॉर्ट के भीतर ले जाकर बेरहमी से पीटा गया। इस पूरी घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामला गरमा गया है।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शहर में भारी ट्रैफिक की वजह से जाम की स्थिति थी। आरोप है कि जब चौकी इंचार्ज ने चालक को हटने को कहा और उसने बात नहीं मानी, तो पुलिसकर्मियों ने उसे जबरन रिसॉर्ट के अंदर ले जाकर पीटा।

 

पीड़ित चालक का आरोप है कि उसे न केवल मारा गया, बल्कि घटना के बाद किसी ने उसकी शिकायत तक नहीं सुनी। उसका कहना है कि उसकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उसे न्याय नहीं मिल पा रहा।

 

स्थानीय लोग और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी गाइडों और पर्यटकों के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

 

CCTV बना बड़ा सबूत

वीडियो फुटेज में साफ दिख रहा है कि चालक को कैसे जबरदस्ती अंदर ले जाकर पीटा गया। इसके सार्वजनिक होते ही सोशल मीडिया पर पुलिस प्रशासन की आलोचना तेज हो गई है।

 

पर्यटन क्षेत्र होने के बावजूद रामनगर में इस तरह की घटनाएं न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल उठाती हैं, बल्कि पर्यटकों और स्थानीय लोगों में असुरक्षा की भावना भी बढ़ाती हैं। अब सवाल यह है कि क्या पुलिस इसी तरीके से कानून का पालन कराएगी?

 

जनता की मांग है कि इस मामले में पारदर्शी जांच हो और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि आम आदमी की आवाज दबने न पाए।

  • Related Posts

    अपर रोड,मां मनसा देवी उड़न खटोला आधी क्षेत्र का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने किया निरीक्षण

    मां मनसा देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई दिक्कत न हो,अपर रोड एवं मानस देवी मार्ग के आस पास क्षेत्र में सड़क एवं फुटपाथ पर…

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *