उत्तराखंड में कोविड मरीजों की संख्या पहुँची 5, प्रशासन सतर्क

उत्तराखंड में भी धीरे-धीरे कोरोना Corona Update के मामले बढ़ रहे है। आज 28 मई को भी उत्तराखंड में कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं ऋषिकेश एम्स के दो डॉक्टर्स में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। हालांकि, पहले के तीन मरीज बाहरी राज्यों से हैं, जो उत्तराखंड आए थे।

स्वास्थ्य विभाग के कोविड नोडल अधिकारी डॉ पंकज ने ईटीवी भारत से फोन पर बातचीत करते हुए बताया कि ऋषिकेश एम्स के दो डॉक्टर में फ्लू के लक्षण पाए गए थे, जिसके चलते उन्होंने 26 मई को कोविड जांच कराई थी।

27 मई को रिपोर्ट आने पर पता चला कि दोनों डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव हैं। फिलहाल दोनों डॉक्टरों की स्थिति सामान्य है और वो आइसोलेशन में हैं। दोनों डॉक्टर की जिनोम सीक्वेंसिंग करवाई जाएगी. जिनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट आने में 10 से 15 दिन का समय लगता है।

ज्यादा जानकारी देते हुए देहरादून के सीएमओ डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड में शुरुआती दौर में कोविड के तीन मामले सामने आए थे। अब ऋषिकेश एम्स में दो और मामले सामने आ गए हैं। ऐसे में उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कुल पांच मामले हो गए हैं।

  • Related Posts

    लोहाघाट के राकेश ने रचा सफलता का नया इतिहास, उप शिक्षा अधिकारी बन बढ़ाया चम्पावत का मान

    साधारण परिवार से निकलकर हासिल की बड़ी सफलता, डीएम मनीष कुमार ने किया सम्मानित; युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर…

    विश्व पर्यावरण दिवस पर चम्पावत में गूंजा हरियाली का संदेश

    स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, जल स्रोतों के संरक्षण और वृक्षारोपण का लिया संकल्प। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद भर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न जागरूकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *