56 करोड़ वसूलने में क्या वरुण चौधरी से जवाबदेही तय होगी?

हरिद्वार नगर निगम द्वारा कचरा निस्तारण के लिए खरीदी गई ज़मीन पर अब सवाल उठने लगे हैं।

बताया जा रहा है कि तत्कालीन नगर आयुक्त वरुण चौधरी ने उत्तराखंड शासन से अनुमति लेकर सराय निवासी जितेंद्र सुमन और धर्मपाल से 35 बीघा भूमि करीब 56 करोड़ रुपये में खरीदी थी। रजिस्ट्री से पहले ज़मीन का उपयोग बदलवाकर उसे कृषि से आवासीय (143 प्रक्रिया) कराया गया, जिससे उसकी कीमत बढ़ गई। लेकिन जैसे ही ज़मीन की रजिस्ट्री नगर निगम के नाम हुई, 143 आदेश निरस्त हो गया और ज़मीन दोबारा कृषि हो गई।

इससे सवाल खड़े हो गए हैं कि क्या 143 की कार्रवाई सिर्फ नगर निगम के करोड़ों रुपये खर्च कराने के लिए की गई थी? जब ज़मीन अब भी कृषि है, तो उसे आवासीय दर पर खरीदकर इतना अधिक पैसा क्यों चुकाया गया?

दस्तावेज़ लेखक पहल सिंह वर्मा और संदीप धीमान का कहना है कि 143 आदेश अब प्रभावहीन है। इसके चलते ज़मीन का स्टांप ड्यूटी भी अधिक दी गई और विक्रेताओं को बाज़ार से ऊंची दरों पर भुगतान किया गया।

अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या राज्य सरकार इस 56 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि की वसूली तत्कालीन नगर आयुक्त वरुण चौधरी से करेगी?

इस मामले की जांच वरिष्ठ IAS अधिकारी रणवीर चौहान कर रहे हैं। माना जाता है कि वे निष्पक्ष और अनुभवी अधिकारी हैं। उनकी रिपोर्ट के बाद ही तय होगा कि दोषी कौन है और वसूली किससे होगी — वरुण चौधरी से या ज़मीन बेचने वालों से।

फिलहाल, सबकी नजर सरकार के अगले कदम पर है।

  • Related Posts

    अपर रोड,मां मनसा देवी उड़न खटोला आधी क्षेत्र का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने किया निरीक्षण

    मां मनसा देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई दिक्कत न हो,अपर रोड एवं मानस देवी मार्ग के आस पास क्षेत्र में सड़क एवं फुटपाथ पर…

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *