मुख्यमंत्री की प्रेरणा से दून शहर में नए नए प्रोजेक्ट लाकर आधुनिकता की ओर ले जाने में जुटे डीएम सविन

ऑटोमेटेड पार्किंग ट्रायल अंतिम चरण में; लोकार्पण जल्द;

तिब्बती मार्केट व कोरोनेशन में ऑटोमेटेड पार्किंग ट्रायल युद्धस्तर पर

जनमन को ऑटोमेटेड पार्किंग की सुविधा का लाभ जल्द

देहरादून देहरादून शहर में निर्माणाधीन स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग का कार्य अंतिम चरण में में है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश व जिलाधिकारी सविन बंसल के निरन्तर प्रयासों से जनपद देहरादून आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होने की ओर निरंतर अग्रसर है। इसी श्रृखला में शहर में शुरूआती चरण में तीन आटोमेटेड पार्किग कार्य अपने अंतिम चरण हैं। यह आधुनिक सुविधा जल्द ही आमजन को उपलब्ध होने जा रही है, जिसका मा मुख्यमंत्री जी जल्द लोकार्पण करेंगे। इस अत्याधुनिक पार्किंग से तिब्बती मार्केट के सामने, परेड ग्राउंड, तथा कोरोनेशन अस्पताल परिसर में पार्किंग की समस्या कम होगी साथ ही जनमानस को सुरक्षित व सुविधाजनक वाहन पार्किग की सुविधा मिलेगी।

जिलाधिकारी के अभिनव कार्य से एक ओर जहाँ कोरोनेशन अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ अब भौतिक ढांचे को भी स्मार्ट बनाया जा रहा है, जिससे शहर की चिकित्सा व्यवस्था और अधिक सुव्यवस्थित हो सकेगी। वहीं शहर के बढ़ती ट्रैफिक के दृष्टिगत शहर में व्यवस्थित रूप से पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराने में डीएम का प्रोजेक्ट मील का पत्थर साबित होगा , आधुनिकता की दौड़ में ऑटोमेटेड पार्किंग जहां कम स्थान पर वाहनों की पार्किंग के सुविधा के लिए अच्छा प्रयास हैं।

  • Related Posts

    अपर रोड,मां मनसा देवी उड़न खटोला आधी क्षेत्र का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने किया निरीक्षण

    मां मनसा देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई दिक्कत न हो,अपर रोड एवं मानस देवी मार्ग के आस पास क्षेत्र में सड़क एवं फुटपाथ पर…

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *