वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने श्रद्धालुओं संग दर्शन किए।

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट आज प्रातः 6 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधियों के साथ ग्रीष्मकाल के लिए श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली महाभिषेक पूजा कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

 

मुख्यमंत्री ने लक्ष्मी मंदिर, गणेश मंदिर और आदि गुरु शंकराचार्य गद्दी समेत अन्य मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की। उन्होंने श्रद्धालुओं का स्वागत किया और यात्रा व्यवस्थाओं पर फीडबैक लिया। सीएम धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए राज्य सरकार ने हर स्तर पर पुख्ता तैयारियां की हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से हरित और स्वच्छ यात्रा में सहयोग की अपील की।

 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने चमोली के जिलाधिकारी से बदरीनाथ मास्टर प्लान की प्रगति की जानकारी ली और निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही यात्रा व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजामों पर जोर दिया।

 

ज्ञात हो कि बदरीनाथ धाम, जो समुद्रतल से 10,277 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, भगवान विष्णु को समर्पित है और कपाट खुलने की तिथि हर वर्ष बसंत पंचमी को राजमहल, नरेंद्र नगर में तय की जाती है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के बारह वर्ष पूरे होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया देश की बड़ी उपलब्धि

    जिला भाजपा कार्यालय रूड़की पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र सेवा,जनसेवा,जनकल्याण एवं सुशासन के गौरवपूर्ण बारह साल पूर्ण होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा,रूड़की द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें…

    बॉलीवुड सिंगर शबाब साबरी ने साबिर पाक की दरगाह में हाजिरी दे मांगी अमनो-सलामती की दुआएं

    बॉलीवुड (मुंबई) के सिंगर तथा दर्जन भर से अधिक फिल्मों में अपने सुरों और संगीत का जादू जगाने वाले शबाब साबरी ने विगत रात्री हजरत मखदूम साबिर कलियरी की दरगाह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *