मांगों को लेकर एंकर पैनासोनिक के कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी

हरिद्वार। 11 सूत्रीय मांगों को लेकर एंकर पैनासोनिक के कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन लगातार दूसरे दिन जारी रहा। वहीं ट्रेड यूनियन कोऑर्डिनेशन सेंटर (टीयूसीसी) के प्रदेश महासचिव, उत्तराखंड पीयूष चौहान धरना स्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों को उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया। ऐसा नहीं होने पर कर्मचारियों के साथ मिलकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने का भरोसा दिलाया।
पियुष चौहान ने कहा कि 11 सूत्रीय मांगों को लेकर एंकर पैनासोनिक कंपनी प्रबंधन से बात करने का प्रयास कर रहे हैं। किंतु लाख प्रयासों के बावजूद भी श्रमिकों की बात नहीं सुनी जा रही है। श्रमिकों के आह्वान पर वें धरना स्थल पर पहुंचे और श्रमिकों से वार्ता कर समाधान का प्रयास किया। उन्होंने श्रमिकों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगे कंपनी प्रबंधन को स्वीकार करनी होगी। वहीं सिडकुल क्षेत्र में लगातार कर्मचारियों के साथ हो रहे अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगर कंपनी प्रबंधन कर्मचारियों की मांग को स्वीकार नहीं करता है तो कंपनी के द्वारा किए गए इस शोषण के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना कंपनी के गेट के बाहर ही दिया जाएगा। उन्होंने कंपनी के प्रबंधन से भी आग्रह किया कि अपने इतने पुराने कर्मचारियों की अनदेखी न करें तथा इस मसले को बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें। उन्होंने श्रम परिवर्तन अधिकारी अनिल पुरोहित एवं सहायक श्रम आयुक्त धर्मराज से भी वार्ता करके इस मामले का हल निकालने में कर्मचारियों की सहायता करने का आग्रह किया।

  • Related Posts

    अपर रोड,मां मनसा देवी उड़न खटोला आधी क्षेत्र का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने किया निरीक्षण

    मां मनसा देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई दिक्कत न हो,अपर रोड एवं मानस देवी मार्ग के आस पास क्षेत्र में सड़क एवं फुटपाथ पर…

    ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच दिनों में आंकड़ा 10 हजार के पार

    चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर देखने को मिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *