पीने के पानी में कीड़े आने से मोहल्लेवासियों में रोष

हरिद्वार। हरिद्वार में पेयजल विभाग द्वारा घरों में सप्लाई किए जा रहे पीने के पानी में कीड़े निकलने का मामला सामने आया है। घटना मोहल्ला कड़छ बड़ा रविदास मंदिर ज्वालापुर की है, जहां एक घर में टोंटी से पानी के साथ छोटे-छोटे कीड़े निकल रहे हैं।

मोहल्ला कड़छ ज्वालापुर के रहने वाले दीपक कुमार ने बताया वह जल निगम द्वारा सप्लाई किए जा रहे पानी की कई तरह से उपयोग करते हैं। जब बिजली नहीं होती तो वह उसी पानी को पीते भी हैं।

आज रविवार को बर्तन में पानी भरते हुए कुछ छोटे छोटे पकड़े चावल के दाने पानी में तैरते हुए नजर आए। उन्होंने बताया कि मैं और मेरा परिवार कई दिनों से बीमार चल रहा है इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों को सूचना दी। सभी लोग पानी को छानकर ले रहे हैं। जिसको लेकर मोहल्ले वासियों में पेयजल विभाग प्रति रोष है तथा विभाग की लापरवाही बताई । निवासियों का कहना है कि  इससे पहले भी मोहल्ले की टंकी से दूषित पानी आया था, जिसकी शिकायत मौखिक रूप से की थी निगम ने ठीक कराया था। उन्होंने जल निगम से सुधार की मांग की है।

  • Related Posts

    पाटिया में किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के प्रति किया जागरूक

    विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की ओर से ‘संतुलित उर्वरक उपयोग पर गहन अभियान’ के तहत ताकुला विकासखंड के पाटिया गांव में किसान गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में किसानों…

    41 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए हरीश सिंह बिष्ट

    सूचना कार्यालय में कार्यरत तकनीकी सहायक हरीश सिंह बिष्ट 41 वर्षों की सेवा के बाद गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर सूचना कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *