उत्तराखण्ड के पूर्व सीएम निशंक की बेटी के साथ करोड़ों की ठगी

देहरादून। पूर्व सीएम डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की अभिनेत्री बेटी आरुषि निशंक से चार करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि मुंबई के दो फिल्म प्रोड्यूसर, मानसी वरुण बागला और वरुण प्रमोद कुमार बागला ने आरुषि को एक फिल्म में बड़ी भूमिका देने के साथ ही बड़े मुनाफे का लालच देकर करोड़ों रुपए हड़प लिए।

बताया जा रहा है कि प्रोड्यूसर्स ने कहा कि इस फिल्म में एक और मुख्य भूमिका है, जिसे आरुषि को निभाने के लिए ऑफर किया गया। लेकिन कहा गया कि कि उन्हें पांच करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट करना होगा, जिससे उन्हें फिल्म की कमाई में 20% का हिस्सा मिलेगा। अगर वे स्क्रिप्ट से संतुष्ट नहीं हुई तो उनकी रकम 15% ब्याज के साथ लौटा दी जाएगी।

आरुषि ने इस बात पर हां कर दी। इसके बाद 10 अक्टूबर 2024 को उन्होंने पहली किश्त के रूप में 2 करोड़ रुपये दिए। लेकिन बाद में अलग-अलग दबाव और बहानों से उनसे 19 नवंबर 2024 को 1 करोड़, 27 अक्टूबर 2024 को 25 लाख, और 30 अक्टूबर 2024 को 75 लाख रुपये और ले लिए गए।

  • Related Posts

    पाटिया में किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के प्रति किया जागरूक

    विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की ओर से ‘संतुलित उर्वरक उपयोग पर गहन अभियान’ के तहत ताकुला विकासखंड के पाटिया गांव में किसान गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में किसानों…

    41 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए हरीश सिंह बिष्ट

    सूचना कार्यालय में कार्यरत तकनीकी सहायक हरीश सिंह बिष्ट 41 वर्षों की सेवा के बाद गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर सूचना कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *