जिलाधिकारी हरिद्वार ने नवनिर्वाचित मेयर किरन जैसल को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

-ऋषिकुल मैदान में गूंजा लोकतंत्र का उद्घोष, किरन जैसल ने संभाला मेयर पद

हरिद्वार। ऋषिकुल मैदान में शुक्रवार को एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, ऋषिकुल मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जिलाधिकारी कमेंद्र सिंह ने नवनिर्वाचित मेयर किरन जैसल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के साथ ही किरन जैसल ने आधिकारिक रूप से हरिद्वार की नई मेयर के रूप में कार्यभार संभाल लिया। मेयर पद की शपथ लेने के बाद किरन जैसल ने सभी वार्ड पार्षदों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नगर निगम प्रशासन और शहर के प्रमुख गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। समारोह में मौजूद नेताओं और अधिकारियों ने नए नेतृत्व को शुभकामनाएं दीं और हरिद्वार के विकास को नई दिशा देने की उम्मीद जताई।

समारोह में जुटे गणमान्य अतिथि शपथ ग्रहण समारोह में नगर विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, कनखल मंडल प्रभारी हीरा सिंह बिष्ट समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने किरन जैसल को बधाई देते हुए उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

हरिद्वार के विकास का लिया संकल्प अपने संबोधन में मेयर किरन जैसल ने नगर के सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया। उन्होंने साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, जल निकासी और हरित हरिद्वार अभियान को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल करने की बात कही। उन्होंने पार्षदों और जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि “हम सभी को मिलकर हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर और स्मार्ट शहर बनाने के लिए कार्य करना होगा।” शपथ ग्रहण समारोह में नगर के नागरिकों का भी उत्साह देखने लायक था।

  • Related Posts

    पाटिया में किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के प्रति किया जागरूक

    विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की ओर से ‘संतुलित उर्वरक उपयोग पर गहन अभियान’ के तहत ताकुला विकासखंड के पाटिया गांव में किसान गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में किसानों…

    41 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए हरीश सिंह बिष्ट

    सूचना कार्यालय में कार्यरत तकनीकी सहायक हरीश सिंह बिष्ट 41 वर्षों की सेवा के बाद गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर सूचना कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *