लोहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर रन फॉर यूनिट कार्यक्रम का हुआ आयोजन

राष्ट्र की स्वतंत्रता एवं एकता को संरक्षित एवं सुदृढ़ करने और समर्पण की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से लोहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में जनपद में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिला कार्यालय में जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने, विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी ने कर्मचारियीं तथा अधिकारीयों को शपथ दिलाई कि हम राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करेंगे और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करेंगे।

यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहे हैं जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका।  सभी ने अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प लिया।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, परियोजना निदेशक केएन तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, नकल पर रहेगी जीरो टॉलरेंस

    डीएम मनीष कुमार ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सीसीटीवी-जैमर से लेकर यातायात व्यवस्था तक की गहन समीक्षा। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) द्वारा 14 जून को आयोजित होने…

    कोतवाली लैंसडाउन पुलिस ने आपरेशन प्रहार के तहत एक वारंटी को गिरफ्तार किया है

    आपरेशन प्रहार, वारंटी गिरफ्तार कोतवाली लैंसडाउन पुलिस ने आपरेशन प्रहार के तहत एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी के खिलाफ न्यायायिक मजिस्ट्रेट द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *