भेल के सेवानिवृत जी एम ने ट्रेन के आगे कूद की अपनी जीवन लीला की समाप्त

हिमांशु द्विवेदी

हरिद्वार। हरिद्वार में भेल से रिटायर अधिकारी ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। 66 वर्षीय मृतक का नाम नवीन मिश्रा है जो भेल में जीएम के पद पर तैनात थे। वर्तमान में नवीन मिश्रा हरिद्वार की ग्रीन हिल्स सोसायटी में परिवार के साथ रह रहे थे। उनकी जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुए है जिसमें स्वेच्छा से आत्महत्या की बात लिखी है। सुसाइड नोट में उनके मरने के बाद किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने का जिक्र भी किया गया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को नवीन मिश्रा सेक्टर 2 पहुंचे और सामने से आ रही राप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूद गए। ट्रेन की टक्कर से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बरामद शव की शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू किए। मृतक की जेब से बरामद हुए सुसाइड नोट से शिनाख्त हुई। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस द्वारा सूचना मिलते ही परिजन भी जिला अस्पताल पहुंचे।

जीआरपी में तैनात महिला उप निरीक्षक ममता गोला ने बताया कि मृतक की जेब से बरामद सुसाइड नोट में अपनी इच्छा से आत्महत्या की बात लिखी हुई थी। मृतक के परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई से मना कर दिया है।

  • Related Posts

    पाटिया में किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के प्रति किया जागरूक

    विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की ओर से ‘संतुलित उर्वरक उपयोग पर गहन अभियान’ के तहत ताकुला विकासखंड के पाटिया गांव में किसान गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में किसानों…

    41 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए हरीश सिंह बिष्ट

    सूचना कार्यालय में कार्यरत तकनीकी सहायक हरीश सिंह बिष्ट 41 वर्षों की सेवा के बाद गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर सूचना कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *