डीएम के कालसी जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने की थी मांग

डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के दिए थे निर्देश

सप्ताह में 2 दिन बैठेंगे रेडियोलॉजिस्ट आदेश जारी

देहरादून  साहिया में बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को अब अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी मिलेगी। स्थानीय जनता की मांग पर डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। स्वास्थ्य विभाग ने सैया चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड मशीन भेज दी है तथा सहिया अस्पताल में विकास नगर चिकित्सालय से सप्ताह में 2 दिन रेडियोलॉजिस्ट रोस्टरवार ड्यूटी लगाई गई है । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 30 बेड की सुविधा है। अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं होने से मरीजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड की सुविधा लेने के लिए विकासनगर के चक्कर लगाने पड़ते थे। बीते दिनों कालसी में जिलाधिकारी के जनता दरबार में साहिया क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराते हुए सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा की मांग की थी। जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने सीएमओ को साहिया में अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे, जिसके क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहिया अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित कर दी गई है तथा विकास नगर से रेडियोलॉजिस्ट की ड्यूटी के आदेश किया जा चुके हैं।

  • Related Posts

    पाटिया में किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के प्रति किया जागरूक

    विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की ओर से ‘संतुलित उर्वरक उपयोग पर गहन अभियान’ के तहत ताकुला विकासखंड के पाटिया गांव में किसान गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में किसानों…

    41 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए हरीश सिंह बिष्ट

    सूचना कार्यालय में कार्यरत तकनीकी सहायक हरीश सिंह बिष्ट 41 वर्षों की सेवा के बाद गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर सूचना कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *