शहीद दिवस के अवसर पर बीएचईएल हरिद्वार ने दी मौन श्रद्धांजलि

शहीद दिवस के रूप में मनाए जाने वाले, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर, बीएचईएल हरिद्वार के कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर, अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी ।

आज सुबह ठीक 11 बजे सायरन के बजते ही, बीएचईएल हरिद्वार के हजारों कर्मचारियों ने, अपने-अपने कार्यस्थल पर खड़े होकर मौन श्रद्धांजलि दी । वाहनों पर चल रहे कर्मचारियों ने भी, सायरन के बजते ही वाहन रोककर अपने-अपने स्थान पर श्रद्धांजलि अर्पित की ।

शहीद दिवस के अवसर पर बीएचईएल हरिद्वार के उच्च प्रबंधन ने कहा कि हमारे अमर शहीदों ने देशभक्ति को, अपने प्राणों से भी अधिक महत्व दिया और राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया ।

उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी ने अहिंसा को हथियार बनाकर, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के नेतृत्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । उन्होंने कहा कि गांधी जी के दूरदर्शी दृष्टिकोण ने आजादी की लड़ाई को एक जन आंदोलन में परिवर्तित कर दिया।

इस अवसर पर श्रद्धांजलि देने वालों में महाप्रबंधकगण, डीआरओ, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि आदि शामिल रहे ।

  • Related Posts

    पाटिया में किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के प्रति किया जागरूक

    विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की ओर से ‘संतुलित उर्वरक उपयोग पर गहन अभियान’ के तहत ताकुला विकासखंड के पाटिया गांव में किसान गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में किसानों…

    41 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए हरीश सिंह बिष्ट

    सूचना कार्यालय में कार्यरत तकनीकी सहायक हरीश सिंह बिष्ट 41 वर्षों की सेवा के बाद गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर सूचना कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *