जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार पर जनपद स्तरीय सलाहकार समिति की वित्तीय बैठक आयोजित हुई

जिलाधिकारी ने खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी को आगमी त्योहारी सीजन के दौरान विशेष अभियान चलाकर नकली खाद्य सामग्री के सैंपल लेने के साथ ही आवश्यक कार्यवाही करने एवं फूड सेफ्टी पर शॉर्ट फिल्म बनाए के दिए निर्देश।
पिथौरागढ़।जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी की अध्यक्षता में बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट कक्ष में सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार पर गठित जनपद स्तरीय सलाहकार समिति की वित्तीय वर्ष 2024 -25 की बैठक आयोजित हुई।बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने
खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके शर्मा एवं एवं अधिशासी अधिकारी नगर निगम राजदेव जायसी को जनपद के सभी होटल,ढाबो एवं मांस की दुकानो, खाद्य सामग्री खुले में विक्रय करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि कोई भी व्यक्ति फल ,सब्जी, एवं खाद्य सामग्री विक्रय करने हेतु आवेदन करता है तो संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि जिस स्थान पर वह व्यक्ति खाद्य सामग्री का विक्रय करना चाहता है क्या वह स्थान साफ सुथरी है या नहीं उसका भली -भांति परीक्षण कर लें।

डीएम ने संबंधित अधिकारिंयो को लगातार अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत सघन चेकिंग अभियान चलाने के दिशा-निर्देश दिए कहा विभाग समय-समय पर आम जनमानस को विभिन्न माध्यमों से जनजागरूकता अभियान भी चलना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि जो खाद्यान्न सामग्री बाहर से आती है उनका भली-भांति परीक्षण एवं निरीक्षण करें व मानकों पर शुद्धता ना मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाई करना सुनिश्चित करे। उन्होंने शहर के अंदर मांस की दुकानों का रजिस्ट्रेशन आवंटित न करने के निर्देश, ईओ नगर पालिका को दिए।

इस दौरान बैठक में खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके शर्मा ने किए गए कार्यों एवं कार्यवाई का विवरण सहित जिलाधिकारी को विस्तार से अवगत कराया कि 244 फूड लाइसेंस नई दुकानों को जारी किए गए है, माह जुलाई से जनवरी तक कुल 4,49,900.00 रुपए का राजस्व विभाग को प्राप्त हुआ है,79 निरीक्षण किए गए है।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को खुले में मास–मछली के विक्रय पर रोक लगाने, नमकीन एवं मिठाइयों के सैंपल लेने के निर्देश भी दिए।

बैठक में नगर पालिका ईओ राजदेव जायसी, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक तरुण कुमार पंत, सप्लाई इंस्पेक्टर भुवन चंद्र सनवाल, अध्यक्ष होटल एसोसिएशन राजेंद्र भट्ट प्रदेश, उपाध्यक्ष व्यापार मंडल पवन कुमार जोशी,के अलाव अन्य अधिकारी एव समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सितारगंज उप जिला चिकित्सालय में ऑनलाइन ओपीडी ठप

    सितारगंज उप जिला चिकित्सालय में ऑनलाइन ओपीडी की व्यवस्था ठप हो गई। अस्पताल में अब ऑफलाइन पर्चियों के सहारे ओपीडी संचालित हो रही है। अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज इलाज…

    UPSC 2025: 708वीं रैंक पर ‘फैरुज फातिमा’ को लेकर भ्रम, कलियर और केरल की दो युवतियों ने किया चयन का दावा

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम में 708वीं रैंक को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। ‘फैरुज फातिमा’ नाम से दो युवतियों ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *