कुंवर प्रणव सिंह को 14 दिन की जेल

रुड़की। कल 26 जनवरी के दिन खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर अपने समर्थकों के साथ गोलीबारी व गाली-गलौज करने के आरोप में हरिद्वार पुलिस ने भाजपा नेता और पूर्व विधायक प्रणव सिंह को गिरफ्तार कर हरिद्वार लाया गया था। जहां रात भर उन्हें कोतवाली में रखा गया। सुबह उठते ही नाश्ते में चाय आमलेट की डिमांड की गई।

चाय आमलेट का नाश्ता

आज उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक उन पर हत्या के प्रयास और घर में घुसकर हमला करने जैसे संगीन आरोप लगाए गए हैं। वहीं दूसरी ओर प्रणव सिंह के समर्थकों ने रोशनाबाद पहुंचकर हंगामा काटा और विरोध प्रदर्शन किया।

उधर भाजपा ने भी प्रणव सिंह की हरकतों के बाद उनसे किनारा कर लिया है । वहीं दूसरी ओर हरिद्वार पुलिस ने खानपुर विधायक उमेश कुमार को भी हिरासत में लिया हुआ है। उमेश कुमार के खिलाफ़ प्रणव सिंह की पत्नी रानी देवयानी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक उन्हें जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा।

  • Related Posts

    पाटिया में किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के प्रति किया जागरूक

    विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की ओर से ‘संतुलित उर्वरक उपयोग पर गहन अभियान’ के तहत ताकुला विकासखंड के पाटिया गांव में किसान गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में किसानों…

    41 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए हरीश सिंह बिष्ट

    सूचना कार्यालय में कार्यरत तकनीकी सहायक हरीश सिंह बिष्ट 41 वर्षों की सेवा के बाद गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर सूचना कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *