खेल मंत्री रेखा आर्या ने मां गंगा से मांगा खिलाड़ियों के लिए आशीर्वाद

खेल मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को हरिद्वार में मां गंगा की आरती में हिस्सा लिया और आगामी राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों की जीत के लिए मां गंगा का आशीर्वाद मांगा।
खेल मंत्री रेखा आर्या नैनीताल से लौटते हुए शाम के समय हरिद्वार में रुकी और यहां मालवीय घाट पर आयोजित कलर्स आफ उत्तराखंड कार्यक्रम में शिरकत की। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय खेलों की पूरी तैयारी कर ली है,

rekha arya

सभी खेल आयोजन स्थल पूरी तरह तैयार हो चुके हैं। विभिन्न स्पर्धा में भाग लेने वाली प्रदेश की टीमों ने लगातार प्रशिक्षण शिविरों में अच्छी तैयारी की है और हमें उम्मीद है कि इन खेलों में प्रदेश की टीमों का प्रदर्शन शानदार रहने वाला है।

rekha arya

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि वे हरिद्वार अपने प्रदेश की टीमों के खिलाड़ियों के लिए मां गंगा का आशीर्वाद मांगने आई है, जिससे हमारे खिलाड़ी इन खेलों में बेहतर प्रदर्शन करें और सबसे ज्यादा पदक जीत कर पदक तालिका में उत्तराखंड पहले नंबर पर रहे। इसके बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने गंगा आरती में हिस्सा लिया। इस अवसर पर हरिद्वार की जिला खेल अधिकारी शबाली गुरुंग व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

rekha arya

  • Related Posts

    पाटिया में किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के प्रति किया जागरूक

    विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की ओर से ‘संतुलित उर्वरक उपयोग पर गहन अभियान’ के तहत ताकुला विकासखंड के पाटिया गांव में किसान गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में किसानों…

    41 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए हरीश सिंह बिष्ट

    सूचना कार्यालय में कार्यरत तकनीकी सहायक हरीश सिंह बिष्ट 41 वर्षों की सेवा के बाद गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर सूचना कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *