सद्भाव मिलन समृद्ध परम्परा का परिचायक है : टी. एस. मुरली

हरिद्वार। 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बीएचईएल हरिद्वार में सदभाव मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पत्रकारिता जगत के अनेकों पत्रकार, बीएचईएल के वरिष्ठ अधिकारीगण तथा बीएचईएल के ग्राहक प्रतिनिधियों आदि ने शिरकत की।

सद्भाव मिलन कार्यक्रम के मेजबान व बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री टी. एस. मुरली ने, सभी उपस्थित अतिथियों को गणतंत्र दिवस 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर टी. एस. मुरली ने कहा कि यह सद्भाव मिलन कार्यक्रम, पारस्परिक संबंधों पर आधारित बीएचईएल हरिद्वार की बेहद समृद्ध परम्परा का परिचायक है। साथ ही उन्होंने बीएचईएल की प्रगति यात्रा में सहभागी रहे विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं का भी आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों के अतिरिक्त बीएचईएल के महाप्रबंधकगण, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता, यूनियन एवं एसो‍सिएशन के प्रतिनिधि, गणतंत्र दिवस समारोह समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में बीएचईएल के अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सितारगंज उप जिला चिकित्सालय में ऑनलाइन ओपीडी ठप

    सितारगंज उप जिला चिकित्सालय में ऑनलाइन ओपीडी की व्यवस्था ठप हो गई। अस्पताल में अब ऑफलाइन पर्चियों के सहारे ओपीडी संचालित हो रही है। अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज इलाज…

    UPSC 2025: 708वीं रैंक पर ‘फैरुज फातिमा’ को लेकर भ्रम, कलियर और केरल की दो युवतियों ने किया चयन का दावा

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम में 708वीं रैंक को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। ‘फैरुज फातिमा’ नाम से दो युवतियों ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *