प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के बारह वर्ष पूरे होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया देश की बड़ी उपलब्धि

जिला भाजपा कार्यालय रूड़की पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र सेवा,जनसेवा,जनकल्याण एवं सुशासन के गौरवपूर्ण बारह साल पूर्ण होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा,रूड़की द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अब्दुल वहाब कासमी,प्रदेश अध्यक्ष अनीश गौड,प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा प्रभारी अल्पसंख्यक मोर्चा राकेश गिरी,जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ०मधु सिंह तथा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष राहुल मुल्तानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है।

अल्पसंख्यकों के कल्याण,शिक्षा,रोजगार और आधारभूत संरचना के विकास में ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं।वक्ताओं ने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति को समाप्त कर भाजपा सरकार ने सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ वास्तविक पुष्टिकरण की नीति अपनाई है।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया तथा मोर्चा जिलाध्यक्ष द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राव जमीर,पूर्व जिलाध्यक्ष अनीस अहमद,राव काले खां किसान आयोग के सदस्य,मोनू राणा जिला महामंत्री,जिला उपाध्यक्ष नसीम अली,कुर्बान मलिक,अजहर प्रधान जिलामंत्री,मोमिन अंसारी,सय्याद अली,इकराम मलिक,मोहम्मद मुस्तकिम,शहजाद अली,शहजाद इदरीसी,अफजल अली,डॉ०इरफान व युसूफ मलिक के अलावा मंडल अध्यक्ष,महामंत्री,जिला कार्यकारिणी सदस्यों सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    बॉलीवुड सिंगर शबाब साबरी ने साबिर पाक की दरगाह में हाजिरी दे मांगी अमनो-सलामती की दुआएं

    बॉलीवुड (मुंबई) के सिंगर तथा दर्जन भर से अधिक फिल्मों में अपने सुरों और संगीत का जादू जगाने वाले शबाब साबरी ने विगत रात्री हजरत मखदूम साबिर कलियरी की दरगाह…

    स्याल्दे में जी.आर. चैरिटेबल हेल्थ ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर आयोजित

    जी.आर. चैरिटेबल हेल्थ ट्रस्ट, स्याल्दे द्वारा विकासखंड स्याल्दे के दुर्गम क्षेत्र शेरू भनेरिया में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 80 ग्रामीणों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *