भांग की अवैध खेती रोकने हेतु पुलिस का जागरूकता अभियान

थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कंबोज के नेतृत्व में उपनिरीक्षक बसंत पंत, चौकी इंचार्ज ओगला मय टीम द्वारा ग्राम ननकुड़ी, लखतीगांव, और जौरासी में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को भांग की खेती न करने हेतु प्रेरित करते हुए एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस टीम द्वारा लोगों को नशे के दुष्प्रभावों, सामाजिक एवं कानूनी परिणामों के बारे में जागरूक किया गया तथा युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। साथ ही गाँव के सार्वजनिक स्थानों पर जागरुकता सम्बन्धित पम्पलेट चस्पा किये गये ।

पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई कि यदि कहीं भी अवैध भांग/नशीले पदार्थों की खेती अथवा तस्करी की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि ऐसे तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा सके।

  • Related Posts

    राहुल गांधी की अल्मोड़ा रैली को लेकर कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, बनाई रणनीति

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आगामी 4 जून को प्रस्तावित अल्मोड़ा दौरे को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार…

    13 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का शिक्षा निदेशालय पर हुंकार प्रदर्शन, 8 जून को महारैली का ऐलान

    उत्तराखंड राजकीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के प्रदेशव्यापी आंदोलन के चौथे चरण में आज प्रदेश के सभी 95 विकासखंडों से पहुंचे सैकड़ों शिक्षकों ने शिक्षा निदेशालय देहरादून में विशाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *