नीति आयोग ने की ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ की समीक्षा

हरिद्वार के 8 इंडिकेटर्स संतृप्त, शेष लक्ष्यों को अप्रैल तक पूर्ण करने की समयसीमा तय

आकांक्षी जनपद एवं आकांक्षी विकासखंड के अंतर्गत संचालित ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ की प्रगति को लेकर नीति आयोग, भारत सरकार के उप सचिव गौरव कटियार एवं कंसलटेंट अमितेश पांडेय की अध्यक्षता में विकास भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में जनपद के समस्त रेखीय विभागों और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया, जहां अभियान के तहत निर्धारित संकेतकों (इंडिकेटर्स) की जमीनी हकीकत परखी गई।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने अवगत कराया कि निर्धारित लक्ष्यों में से 08 इंडिकेटर्स को पूर्णतः संतृप्त कर लिया गया है, जबकि शेष बचे हुए मानकों को इसी माह यानी अप्रैल के अंत तक शत-प्रतिशत पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। नीति आयोग के उप सचिव गौरव कटियार ने सेवा वितरण और विकास संकेतकों में अपेक्षित सुधार लाने हेतु अधिकारियों का मार्गदर्शन किया और कड़े निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समयसीमा में लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करें। बैठक में आकांक्षी विकासखंडों में विकास की गति तेज करने और जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुँचाने पर विशेष बल दिया गया।

  • Related Posts

    भीषण गर्मी से राहत पाने मां पूर्णागिरि की शरण में उमड़ रहे श्रद्धालु

    उत्तर भारत के प्रसिद्ध पूर्णागिरि मेले में बढ़ी रौनक, एक दिन में 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन उत्तर भारत के प्रसिद्ध पूर्णागिरि मंदिर मेले में इन दिनों…

    पहाड़ की खेती में बदलाव की बयार: जंगली जानवरों पर लगी ‘लक्ष्मण रेखा’, किसानों को नई उम्मीद

    सेतु आयोग की पहल रंग लाई, उत्तराखंड के पहले बायोमास कोल्ड स्टोरेज से किसानों को मिलेगा बड़ा सहारा लोहाघाट। पहाड़ के किसानों की जिंदगी बदलने की दिशा में सेतु आयोग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *