चोरी के मामले में फरार वारंटी को घर से दबोचा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देशों के बाद हरिद्वार पुलिस द्वारा वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने रविवार को दबिश देते हुए चोरी और माल बरामदगी (धारा 380/411) के पुराने मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी फैजल पुत्र मीर हसन को उसके मस्कन ग्राम गढ़मीरपुर से गिरफ्तार कर लिया है। चौकी प्रभारी सुमननगर अर्जुन कुमार की टीम ने सटीक सूचना पर यह कार्रवाई की। पुलिस का यह अभियान न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि गैर जनपदों में भी पूरी ताकत से जारी है, ताकि कानून को ठेंगा दिखाने वाले अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुँचाया जा सके।

  • Related Posts

    क्वांटम विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय एआई कॉन्फ्रेंस का भव्य शुभारंभ

    क्वांटम विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस “इनोवेशन एंड प्रैक्टिस इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ICIPI-2026)” का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। 15 एवं 16 मई तक चलने वाले इस सम्मेलन…

    सोशल मीडिया अफवाहों पर ध्यान न दें, श्रमिक सीधे श्रम विभाग में दर्ज कराएं शिकायतें: उप श्रमायुक्त विपिन कुमार

    जनपद हरिद्वार के उप श्रमायुक्त विपिन कुमार ने सभी श्रमिकों से सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक खबरों और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *