कोतवाली मंगलौर पुलिस ने ग्राम लिब्बरहेडी में आपसी विवाद के बाद मारपीट और हंगामा कर रहे तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध शांति भंग की धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की है। रविवार को सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने पाया कि नदीम, भूरा उर्फ इसराईल और जाहिद नाम के युवक एक-दूसरे से उलझ रहे थे और समझाने-बुझाने के बावजूद शांत होने के बजाय लगातार आमदा-फसाद होकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे।
क्षेत्र में कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने हेतु उपनिरीक्षक मनोज कठैत की अगुवाई वाली टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में ले लिया, जिसके बाद पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का उत्पात या आपसी झगड़ा करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।





