सितारगंज उप जिला चिकित्सालय में ऑनलाइन ओपीडी ठप

सितारगंज उप जिला चिकित्सालय में ऑनलाइन ओपीडी की व्यवस्था ठप हो गई। अस्पताल में अब ऑफलाइन पर्चियों के सहारे ओपीडी संचालित हो रही है। अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। बदलते मौसम में इस समय अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में ऑनलाइन व्यवस्था ठप होने से लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ऑफलाइन व्यवस्था की आड़ में कई तरह की अनियमितताओं को छिपाना आसान हो जाता है। पर्चियों का सही रिकॉर्ड न होने से मरीजों की संख्या और दवाओं के वितरण में गड़बड़ी की आशंका बनी रहती है। यदि ओपीडी ऑनलाइन होती तो हर मरीज का डिजिटल रिकॉर्ड बनता और पूरी व्यवस्था पारदर्शी रहती।

डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के दौर में भी सितारगंज का यह प्रमुख सरकारी अस्पताल अब तक पुराने ढर्रे पर चल रहा है। इससे मरीजों को लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ता है और कई बार अव्यवस्था के कारण उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जब प्रदेश के कई सरकारी अस्पतालों में ऑनलाइन ओपीडी प्रणाली लागू हो चुकी है, तो फिर सितारगंज उप जिला चिकित्सालय में इसे लागू करने में आखिर इतनी देरी क्यों हो रही है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से इस पूरे मामले की जांच कर जल्द से जल्द ऑनलाइन व्यवस्था लागू करने की मांग की है, ताकि मरीजों को पारदर्शी और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

  • Related Posts

    UPSC 2025: 708वीं रैंक पर ‘फैरुज फातिमा’ को लेकर भ्रम, कलियर और केरल की दो युवतियों ने किया चयन का दावा

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम में 708वीं रैंक को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। ‘फैरुज फातिमा’ नाम से दो युवतियों ने…

    पी सी आई नई दिल्ली के सहयोग से श्रीमती तारावती इंस्टीट्यूट रुड़की में होगा फार्मा अन्वेषण देवभूमि उत्तराखंड 2026 का आयोजन

    श्रीमति तारावती इंस्टीट्यूट ऑफ बायो मेडिकल एंड एलाइड सांइसेज रूड़की द्वारा फॉर्मेसी के जनक प्रोफेसर एम एल श्रॉफ का जन्मदिवस मनाया और श्रद्धांजलि दी गई। संस्था निदेशक डॉ पंकज शर्मा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *